कामचटका
पिछले हफ्ते इसी इलाके में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसके बाद अमेरिका, रूस और जापान सहित कई देशों में सुनामी की चेतावनियां जारी की थीं. लगातार आ रहे इन भूकंपों से आसपास के देशों में दहशत का माहौल है और विशेषज्ञ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.7 मापी गई
रूस के पूर्वी क्षेत्र में स्थित कुरील द्वीप के पास कामचटका क्षेत्र में रविवार को एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.7 मापी गई है. भूकंप के बाद रूस में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.
कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी
पिछले सप्ताह इसी क्षेत्र में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसके बाद अमेरिका, रूस और जापान सहित कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी की थीं. बार-बार आ रहे भूकंपों से आसपास के देशों में दहशत फैल गई है और विशेषज्ञ हालात पर लगातार निगरानी रख रहे हैं.
भूकंप के बाद तीन जिलों में सुनामी की संभावना
रूस के आपातकालीन सेवा मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है कि कामचटका प्रायद्वीप में आए भूकंप के बाद तीन जिलों में सुनामी की संभावना है. मंत्रालय ने स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने और समुद्र तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है.

More Stories
यूक्रेन युद्ध में रूस को बड़ा नुकसान, पिछले महीने 28 हजार सैनिकों की मौत का NATO का दावा
पाकिस्तान की मिडिल ईस्ट नीति पर सवाल, 47 सैनिकों को हूतियों ने पकड़ा? ईरान के सांसद की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
नेपाल में बाढ़ का कहर, 40 घर और 6 पुल बहे; 150 से ज्यादा विदेशी पर्यटक फंसे