बिजनौर
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है. धामपुर तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी (SDM) रीतु रानी को उनके सरकारी सीयूजी नंबर पर जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी देने वाले ने तंजील अहमद हत्याकांड का जिक्र करते हुए 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है.
घटना 24 जुलाई को दोपहर करीब 2:50 बजे की है. एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 467264XXXXX से एसडीएम के नंबर 94544XXXXX पर धमकी भरे कई मैसेज और तस्वीरें भेजीं. एक मैसेज में साफ तौर पर लिखा था – "जान बचानी है तो पैसे भेजो".
आरोपी ने अलग-अलग नंबर और बारकोड भेजकर फिरौती की रकम की डिमांड की. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए SDM रीतु रानी ने कोतवाली धामपुर में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने धमकी भरे मैसेज और बारकोड की तस्वीरें बतौर साक्ष्य भी पुलिस को सौंपी हैं.
इस घटना से धामपुर और आसपास के अधिकारियों में दहशत का माहौल है. लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि जब एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी सुरक्षित नहीं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या गारंटी है.
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. लेकिन अभी तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है. उम्मीद की जा रही है कि साइबर सेल और एसओजी इस मामले में जल्द कार्रवाई करेंगी.

More Stories
राजस्थान के सीतामाता अभयारण्य में मिलीं दुर्लभ मेंढक प्रजातियां, कॉमन ट्री फ्रॉग और पेंटेड कालौला ने चौंकाया
नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, डिप्रेशन और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई
वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गो की आर्थिक सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य पर भी योगी सरकार का फोकस