सरकाघाट-मंडी
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में मसेरन के पास तरांगला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में पांच यात्रियों की माैत हो गई है। करीब 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में तीन महिलाएं व दो पुरुष शामिल हैं। घायलों का सरकाघाट अस्पताल में उपचार चल रहा है।
चंबा में शिक्षक की मौत
उधर, चंबा जिले के मंडून गांव में बीती रात को एक शिक्षक की सड़क हादसे में माैत हो गई। जानकारी के अनुसार गाड़ी अनियंत्रित होकर टीन की छत पर गिर गई। हादसे में खेम राज पुत्र बृजलाल निवासी बुंदेडी की माैत हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है।

More Stories
कंबोडिया में एक्टिव मिले 36 हजार भारतीय SIM, साइबर ठगी में 5,300 कार्ड के इस्तेमाल का खुलासा
Aaj Ka Mausam: IMD का रेड अलर्ट जारी, आंधी-तूफान और भारी बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी
बीयर की बोतल पर 10 रुपये ज्यादा वसूले, अब चुकाने पड़े 25 हजार रुपये; कारोबारी को मिला सबक