बलौदाबाजार
आगामी दिनों में रक्षाबंधन सहित कई त्यौहार आने वाले हैं। त्यौहारी सीजन में मिठाईयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों क़ी गुणवत्ता सुनिश्चित करने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार क़ो सिमगा एवं भाटापारा के कई दुकानों में खाद्य पदार्थों की जांच की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा एवं टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों के होटल का निरीक्षण किया गया। सिमगा स्थित बालाजी जोधपुर स्वीट्स से खोवा कतली एवं कृष्णा डेयरी से पनीर का नमूना लिया गया।जांच के दौरान भाटापारा के ट्रांसपोर्ट ऑफिस एवं गैराज का भी निरीक्षण कर रिकॉर्ड खंगाला गया कि कोई अमानक या नियम विरुद्ध खाद्य पदार्थों का परिवहन तो नहीं हो रहा। जांच टीम के द्वारा बिना पक्का बिल व रसीद के खाद्य पदार्थ एवं मिठाइयों का ट्रांसपोर्ट नहीं करने की हिदायत दी गई।

More Stories
राष्ट्रपति द्रौपदी से बस्तर पंडुम-2026 विजेताओं, परगना मांझी और पद्म पुरस्कार विजेताओं की मुलाकात
छत्तीसगढ़ में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ के बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं, परगना मांझी और पद्म पुरस्कार विजेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की