धमतरी
जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी अग्निवीर, एसएससी, सीजी व्यापक, रेल्वे आदि परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 17 जुलाई को कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला स्थानीय समुदायिक भवन धमतरी में सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस कार्यशाला में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वनमण्डलाधिकारी, सीईओ जिला पंचायत सहित अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदाय किया जाएगा। कार्यशला में आने वाले अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षाओं से संबंधित शंकाओं का समाधान मिल पायेगा। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा परीक्षा संबंधी तनाव भी कम होगा। इसके अलावा जिले के तीनों अनुभाग धमतरी, कुरूद और नगरी में जुलाई से अक्टूबर तक जिला प्रशासन के सहयोग से अग्निवीर, एसएससी, सीजी व्यापम, रेल्वे आदि परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू हो रहा है, जिसका लाभ जिले के युवा उठा सकते हैं।

More Stories
लइका घर’ से संवर रहा ग्रामीण बचपन: कुपोषण पर प्रहार और शिक्षा की मजबूत नींव
स्वामित्व योजना: धमतरी ने रचा इतिहास, 50 हजार से अधिक परिवारों को मिला अपनी ज़मीन का ‘स्वामित्व अधिकार’ स्वामित्व योजना
आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय