बिष्णुपुर/नई दिल्ली.
बिष्णुपुर जिले में सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि कसम खाते है, बिना देरी किए दोषियों को पकड़ेंगे और सजा देंगे। इस हमले में दो सीआरपीएफ जवान की जान चली गई थी। उन्होंने कहा कि हमारी सुरक्षा करने वालों को निशाना बनाया गया है।
मोइरंग पुलिस थाना क्षेत्र के नारानसीना में आईआरबीएन (इंडिया रिजर्व बटालियन) शिविर पर शनिवार सुबह आतंकवादियों ने हमला किया। जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। इस घटना पर मणिपुर सीएम बीरेन सिंह ने कड़ी निदा करते कहा कि अब राज्य की सुरक्षा के लिए तैनात लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सबसे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, कि हमारे जवान जो हमारी रक्षा के लिए हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अब राज्य में धीरे-धीरे शांति बहाल हो रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

More Stories
सोनम वांगचुक ने की वंदे भारत की जमकर तारीफ, बोले- भारतीय रेलवे का सफर रहा शानदार अनुभव
8th Pay Commission पर संसद में पहली बार बोली मोदी सरकार, फिटमेंट फैक्टर को लेकर दिया बड़ा जवाब
थलपति विजय का बड़ा ऐलान! स्कूलों में बच्चों को हर हफ्ते मिलेगी चिकन बिरयानी, TVK सरकार का वादा